बदायूं।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ जनपद शाखा बदायूं ने फील्ड कर्मचारियों की 15 सूत्रीय समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण अधिशासी अभियंता निर्माण खंड देवपालसिंह के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
संघ के जिला मंत्री महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न करने के कारण कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। जिला मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। जिसे संगठन किसी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। एक्सईएन कर्मचारियों के साथ हिटलरशाही एवं तानाशाही रवैया अपना रहे हैं ।
धरना प्रदर्शन में सोरनलाल पाल उपमंत्री, राकेश कुमार उपाध्यक्ष, राम प्रकाश शर्मा ऑडिटर, पप्पू संयुक्त मंत्री, राजेश कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, साजिद हुसैन संयुक्त मंत्री, विवेक कुमार संगठन मंत्री, रविंद्र कश्यप प्रचार मंत्री सहित फील्ड के तमाम कर्मचारी धरने पर मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने एवं संचालन संयुक्त रूप से महेंद्र पाल वर्मा जिला मंत्री एवं सोरन लाल पाल उप मंत्री ने किया।