पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने सुबह 10.10 बजे ऑफिस के दोनों गेट पर ताला जड़वाया
चेकिंग में 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
चेयरमैन आई एक्शन मोड़ में,आक्रमक तेवर से मचा हड़कंप
सफाई नायक की जिम्मेदारी बढ़ाई, दूसरे को संबद्ध किया, सफाई व्यवस्था पर कड़ी नजर
पालिका चेयरमैन ने तीन नए आदेश भी जारी किए,स्टाफ पर कसा शिकंजा
बदायूँ। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा आज अचानक सुबह दस बजे नगर पालिका कार्यालय पहुँच गई। उन्होंने सुबह 10.10 बजे कार्यालय के दोनों गेट बन्द करा कर ताले पड़वा दिए। उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। तो 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आज अनुपस्थित मिले लेटलतीफ
मुख्य सफाई एव खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, सफाई निरीक्षक
राजीय मलिक, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लिपिक साहिर हुसैन,लिपिक मुशाहिद अली,लिपिक परवेज अहमद,
लिपिक शिवम सुनार, टीसी
नारायण दत्त शर्मा, अनुचर मानसरोबर, बेलदार बल्ली, पम्प चालक मनोज सोनकर औऱ अनुचर शारिक से स्पष्टीकरण मांगा है। पालिकाध्यक्ष ने इन 13 लेटलतीफ कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
नगर पालिका चेयरमैन ने कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया है। इसमे कहा है कि अब कार्यालय अवधि में किसी भी कार्य,राजस्व वसूली के कार्य से बाहर जाते है तो सम्पूर्ण विवरण भृमण रजिस्टर में इंद्राज करके कार्यालय से जाएंगे।भृमण रजिस्टर में आने जाने का समय व कार्य व उद्देश्य का विवरण भरना अनिवार्य होगा। कार्यालय व फील्ड में किए गए काम का प्रतिदिन का कार्य का दैनिक रजिस्टर में इंद्राज करना भी अनिवार्य है।उन्होंने कहा है इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
उन्होंने अपने एक औऱ आदेश में कहा है कि कोई भी कर्मचारी बगैर लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक के कार्य मे भी फेरबदल किया है। उन्होंने एक आदेश जारी करके कहा है कि कार्यवाहक सफाई नायक राजू अपने कार्य के साथ सफाई वार्ड संख्या 03 प्रथम में भी कार्यवाहक सफाई नायक का कार्य करेंगे। दूसरे कार्यवाहक सफाई नायक महेंद्र को स्वास्थ्य अनुभाग से सम्बद्ध किया गया है।