भारत में तेज पटाखा भी फूट जाए, तो सफाई देता फिरता है पाकिस्तान : योगी

Blog
0



बिल्सी में ढह गया सपा-बसपा का किला, भाजपा को मिला ममता का समर्थन।

सपा ने जो गुंडई व पिछड़ापन लागू करो है बाको समूल नाश करूंगो : दुर्विजय शाक्य

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बिल्सी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बिल्सी की कई नामचीन हस्तियों ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेते हुए दुर्विजय शाक्य के विजयी बनाने का संकल्प लिया। दूसरे शब्दों में कहें तो माननीय मुख्यमंत्री की सफल जनसभा और तमाम राजनैतिक लोगों द्वारा पार्टी की सदस्यता से यह पक्का हो गया है कि बिसौली के बाद अब बिल्सी विधानसभा पर भी बड़े अंतर से गठबंधन को हराएंगे क्योंकि सपा-बसपा का किला पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। 

बिल्सी में रंजना हास्पिटल के सामने मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव को भी सपा ने मजाक का विषय बना दिया। सपा ने इतनी बार अपना प्रत्याशी बदल दिया है कि मैदान में अखाड़ा सजाने से पहले ही सपा अपनी हार मान चुकी है। एक प्रत्याशी को टिकट दिया तो लगा कि वो बदायूं के अखाड़े में फिट नहीं होगा तो उसे मना कर दिया। फिर चाचा को दिया तो चाचा पर उम्र का ज्यादा बोझ आ गया तो चाचा ने पलायन कर लिया। अब भतीजे पर भरोसा किया है लेकिन भतीजे के पांव पहले ही उखड़ गए हैं। ऐसा केवल बदायूं नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों में किया गया है। कहा कि भाजपा ने इस क्षेत्र को जीवंत बनाए रखने के लिए मां गंगा की स्मृति को जीवंत बनाए रखते हुए गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात दी है। यह क्षेत्र  औद्योगिक विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बननने जा रहा है। आपके जिलों और दिलों की दूरी कम करने में सहायक होगा यह एक्सप्रेस वे। बदायूं हमेशा सकारात्मक शक्तियों के साथ रहा है। बहुत पहले से बदायूं का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होता रहा है। इसलिए इस बार भी होना है। पहले विस्फोट भारत में होता था और पाकिस्तान जश्न मनाता था लेकिन मोदी जी जब से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला है तब से भारत में पटाखा भी तेज आवास में फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उन्होंने आने वाले दिनों में महापुरुषों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर पार्क और म्यूजियम बनवाने का वादा भी किया। यह भी कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह के निधन पर सपा की ओर से कोई संवेदना का बयान नहीं आया लेकिन उसी पार्टी के अध्यक्ष माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए थे। जिनकी सेंपेथी माफिया को है, उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।   
आपका वोट अमूल्य है : 
आपका वोट दुर्विजय शाक्य के माध्यम से मोदी जी को जाएगा। दुर्विजय पूरे क्षेत्र में भाजपा के लिए काम कर रहे थे उनसे कहा गया कि इस बार आप चुनाव लड़िये। उन्होंने सहज स्वीकार कर लिया और आपके बीच प्रत्याशी बनकर आये हैं। ऐसे में घर-घर जाना प्रत्याशी के लिए संभव नहीं होगा। आप घर-घर जाईये, एक-एक वोट को बूथ तक लाईये और चुनाव निशान कमल पर वोट दिलाइये।


गुंडई-पिछड़ेपन को समूल नास करूंगो : दुर्विजय 
लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि बदायूं ने पूर्व में जो दंगा झेला है वो सपा की देन था। सपा की देन है जो बदायूं आज तक पिछड़ा है। लेकिन आज आपसे मैं कहन चाहतो हौं कि 40 साल बाद आपको घरउआ चुनाव लड़ रओ है, 40 सालन के बाद अवसर मिलो है जो सांसद को नजदीक से देखौगे हाथ उठाके आशीर्वाद देयो। सपा ने जो गुंडई व पिछड़ापन लागू करो है बाको समूल नाश करूंगो। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराना जिम्मेदारी होगी। इंडस्ट्रीयल कारीडोर बनवाऊंगा। आपके बालकन की सादी में दावत देयोगे तो दावत खाउन जरूर आवोंगो। 

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा मा० प्रधानमंत्री और मा० मुख्यमंत्री दोनों ने प्रदेश और देश को विकास की प्रथम पंक्ति में लाकर हम सबको गौरवान्वित किया है। अब हम सब की बारी है मोदी जी, योगी जी को मजबूत करने की। आपका एक-एक वोट 2047 में विकसित भारत के संकल्प की अवधारणा को सिद्ध करेगा।  


बिल्सी की जनता ने ठाना है दुर्विजय को सांसद बनाना है
बिसौली के बाद अब बिल्सी विधानसभा पर भी भाजपा ने फतह हासिल कर ली है। वजह है कि यहां की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा बिल्सी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ रामेश्वर शाक्य जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी व पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, गुड्डू गाजी उर्फ असगर हुसैन पूर्व ब्लॉक प्रमुख सालारपुर, हरविलास शाक्य पूर्व जिला प्रभारी जन अधिकार पार्टी, गजेंद्र सिंह तोमर पूर्व विधानसभा प्रभारी बसपा, राजपाल मौर्य प्रधान चरसौरा, मुशाहिद मलिक पूर्व प्रधान दुधौनी, अरविंद शाक्य प्रधान मिठामई, चंद्रपाल शाक्य प्रधान सिरासौल सीताराम, नरेश शाक्य प्रधान सिरासौल कुमरसहाय, हरपाल सागर प्रधान महलोली, नीरज मौर्य, हुकुम सिंह, मोहन शाक्य, ब्रजपाल, तिलक सिंह सागर, अमरचंद कोली, जितेंद्र शाक्य और पप्पू शाक्य सहित हज़ारों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी के भाजपा में आने के बाद बिल्सी का चुनाव भी एकतरफा भाजपा का हो गया है। सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत व अभिनंदन किया। जनसभा में आए समस्त पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद 
जनसभा कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, एमएलसी वागीश पाठक, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीके भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चन्द्रा, राजेश यादव, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य, जेके सक्सेना, योगेंद्र तोमर, डॉ वीपी सिंह सोलंकी, जेपी सोलंकी, सत्यवीर सिंह, मुनीष राघव, उमेश राठौर, सुखबीर सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।  
संचालन आचार्य संजीव रूप ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Pixy Newspaper 11

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top