भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- फ्लॉप रहा शिवपाल सिंह यादव का रोड-शो
बदायूं। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं आकर मीडिया के सामने कहा भाजपा को प्रत्याशी ढूढें नहीं मिल रहा है और प्रदेश की 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीतेगा इस पर पलटवार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा है कि सपा के इतने बड़े नेता के स्वागत के लिए जो अभूतपूर्व भीड़ और जबरदस्त स्वागत की बात की जा रही थी ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और शिवपाल सिंह का प्रथम बार बदायूं आगमन पूरी तरह से एक फ्लॉप शो साबित होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि बड़े ही आश्चर्य की बात है कि आज के कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव के साथ इटावा, मैनपुरी, एटा, आँवला से सपा कार्यकर्ता पहुंचे थे स्थानीय व्यक्ति नगण्य थे। पूरे प्रदेश में जनता जनार्दन ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली है, सपा के तमाम नेता पार्टी छोड़कर भाजपा की ओर जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी खोखली नाव है। जो इस पर सवार होगा वो निश्चित डूब जाएगा।