बदायूं। वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के संस्थापक और हिंदी दैनिक "बदायूं अमर प्रभात" के प्रधान संपादक श्री वेदव्रत आर्य की धर्मपत्नी राम बेटी आर्य (85वर्ष) का निधन हो गया है। वह धर्म परायण, समाजसेवी और विद्वानों का सम्मान करने वाली थीं, उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है|
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा बदायूं परिवार ने उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है|