वाटर वूमन शिप्रा ने पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी से आध्यात्मिक चर्चा कर लिया आशीर्वाद
आज वाटर वूमन शिप्रा पाठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में अपनी राम जानकी वन गमन पद यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह से सुरेश भैया जी जोशी से आध्यात्मिक चर्चा कर मार्ग दर्शन प्राप्त किया।कल रात शिप्रा पाठक ने रेशम बाग स्थित कार्यालय पर विश्राम किया।आध्यात्मिक चर्चा में शिप्रा पाठक ने भैया जी जोशी को अयोध्या से रामेश्वरम तक की राम जानकी पथ पर राम जानकी वाटिका बनाते जाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने बताया राम जानकी मार्ग पर पड़ने वाले विद्यालय में भी मातृ शक्तिं को वह जानकी माता के चरित्र को आत्मसात करने की बात कह रहीं हैं।पूर्व सर कार्यवाह ने वाटर वूमन शिप्रा की राम जानकी वन गमन पद यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी हिम्मत की सराहना की।इस दौरान मुख्यालय पर उपस्थित वरिष्ठ प्रचारक उपस्थित रहे।शिप्रा ने सभी का आशीर्वाद लेकर अपनी आगे की पदयात्रा हेतु प्रस्थान किया।आपको बताते चलें शिप्रा की 4000 किमी लंबी पद यात्रा अयोध्या से प्रारंभ हुई थी।पद यात्रा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,केरल,कर्नाटक होकर रामेश्वरम तमिलनाडु पहुंचेगी।शिप्रा पूरे मार्ग में पड़ने वाली मुख्य नदियों का जल से रामेश्वरम में जलाभिषेक करेंगी।शिप्रा की पद यात्रा ने नागपुर से नासिक को ओर प्रस्थान किया।