फाइल फोटो: सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के हमशक्ल फिरोज खान (मध्य में) अलीगढ़ प्रदर्शनी में सम्मान ग्रहण करते हुए।
अलीगढ़। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के हमशक्ल एक्टर व कॉमेडियन फिरोज खान का गुरूवार की सुबह बदायंू में हृदयघात से दुखद निधन पर अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की आयोजन समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अलीगढ़ प्रदर्शनी में आयोजित बॉलीवुड कॉमेडी नाइट में 23 फरवरी 2024 को दिवंगत फिरोज खान ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर हजारों की भीड़ में उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया था। जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया था। प्रदर्शनी आयोजन समिति सदस्य और अलीगढ़ कल्चरल क्लब के अध्यक्ष पंकज धीरज ने कॉमेडियन फिरोज खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।
अलीगढ़ प्रदर्शनी में आयोजित बॉलीवुड कॉमेडी नाइट में उन्होंने अनिल कपूर, अजय देवगन, सैैफ अली खान आदि के हमशक्ल कलाकारों के अलावा बॉलीवुड एक्टर सुजैल खान के साथ अपनी प्रस्तुति दी थी।