बदायूं संसदीय सीट पर बाहरी प्रत्याशी किसानों को बर्दाश्त नहीं:भाकियू
January 11, 2024
0
बदायूं| भारतीय किसान यूनियन टिकैत सदस्यता अभियान के तहत विकासखंड सलारपुर के गांव औरंगाबाद माफ़ी में दो दर्जन से अधिक किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई| मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष, चौधरी सौदान सिंह, जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार द्वारा सदस्यता ग्रहण कराकर किया| पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए 40 किलो यूरिया खाद का कट्टा सौगात दी गई, उसका बदला वोट से लिया जाएगा| उन्होंने कहा गन्ना का रेट नहीं बढ़ाया गया, ना ही गन्ना का भुगलान कराएगा गया है| उन्होंने विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथों लेते कहा- किसान की भलाई के लिए काम नहीं कर रहा है| किसान की कोई भी राजनीतिक दल हितैषी नहीं वोट के सौदगर हैैं| गांव गांव जाकर वोट मांगने का काम कर रहे हैं किसान की लूट से इनका कोई सरोकार नहीं है| मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा-बदायूं लोकसभा क्षेत्र 1984 से प्रवासी बाहर के नेता राजनीतिक पार्टी सांसद के लिए थोप रही हैं| बाहर का कोई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे| 40 सालों से बदायूं के बुरे हाल हैैं| इस बार बाहर के नेताओं का विरोध किया जाएगा| किसी भी दल का हो इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा हमारा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लगाव नहीं है| इस बार सांसद बाहरी नेता के लिए चुनाव नहीं करेंगे| दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के बुरे हालात| उसको किसी भी सप्ताधारी दोगुना नहीं कराया| चाहे जिसकी भी सत्ता रही| किसानों के साथ धोखा किया गया| जिलाध्यक्ष ने कहा- बैंकों में चक्रवर्ती ब्याज वसूला जा रहा है| विद्युत बिल पर मुकदमे लिखे जा रहे हैैं| किसान परेशान घूम रहा है| राजनैतिक दल अपनी सीट के लिए गोटी फिट कर रहे है| उन्होंने कहा जब तक किसानो के साथ राजनेता संघर्ष नहीं करेंगे| हम बर्दाश्त नहीं करेंगे| सड़को पर उतरकर करे आंदोलन| इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा- किसानों पर जुल्म हो रहे हैं| अन्नदाता की फसलें गौवंश नष्ट कर रहे हैं| पकड़ने का उनका कार्यक्रम सिर्फ कागजों पर सीमित है| धरातल पर कोई भी गौवंश नहीं पकड़े गए| 31 दिसंबर तक खेत व सड़कों पर गौवंश दिखाई नहीं देंगे यह आदेश मुख्यमंत्री का था इस आदेश का उल्लंघन किया गया| सरकार के साथ धोखा हुआ प्रशासन ने किया या किसानों के साथ सरकार ने धोखा दिया| इसके लिए बड़ा आंदोलन करेंगे| आज जिले के प्रमुख महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजयपाल सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन पाल सिंह, ठाकुर किशन पाल सिंह, फैयाज खान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे|
Tags
Share to other apps