सूफी संवाद महा अभियान के तहत भाजपा ने मुसलमानों में बनाई पैठ

0

 

 

सूफी संवाद महा अभियान के तहत भाजपा ने मुसलमानों में  बनाई पैठ
 बदायूँ।  डाइट सभागार में भारतीय जनता पार्टी के *सूफ़ी संवाद महाभियान* की ब्रज क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सूफी संवाद उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ सैयद एहतेशाम उल हुदा  एवं सूफी संवाद के जिला प्रभारी विकार अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए डॉ हुदा ने बताया कि  प्रधानमंत्री की विशेष इच्छा से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सूफ़ी संवाद महाअभियान को चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी खानकाहों एवं दरगाहों को मानने वालों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करना है तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे इसकी चिंता करना है। 
सूफ़ी संवाद के आज के कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रिय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आज़ाद अंसारी, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बदायूँ के प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित कर सूफी समाज से आए हुए लोगों को संबोधित किया। 

जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रदेश मंत्री डी पी भारती, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीके भरद्वाज, चेयरमैन डीसीबी.जेके सक्सेना,चेयरमेन गुलडिया तारादेवी,भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, दरगाह संपर्क प्रमुख कमाल बाबर, ककराला चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ नाज़िया आलम अरशद अल्वी, हाजी सलीम, आतिफ निज़ामी, ककराला प्रत्याशी मरगूब सोनी, सखानू प्रत्याशी आसिम जिला प्रभारी बरेली सैयद आरिम अली चिश्ती आदि भाजपा के नेतागण अतिथि व बड़ी संख्या में खानकाहों दरगाहों व मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Pixy Newspaper 11

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top